मेमोरी यूनिट (Memory Unit) -
मेमोरी यूनिट कंप्यूटर सिस्टम की मेमोरी या स्टोरेज की क्षमता को व्यक्त करने की एक विधि है। मेमोरी इकाइयों का उपयोग डेटा को मापने और प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर उपयोग की जाने वाली कुछ मेमोरी इकाइयाँ निम्न प्रकार हैं -
- बिट - कंप्यूटर मेमोरी यूनिट बिट से शुरू होती है। बिट मुख्य मेमोरी और स्टोरेज डिवाइस में संग्रहीत डेटा को मापने के लिए सबसे छोटी मेमोरी यूनिट है। बिट 0 और 1 में से केवल एक बाइनरी मान हो व्यक्त करता है अर्थात 1 बिट का मतलब 0 हो सकता है या फिर 1 हो सकता है।
- निब्बल - एक निब्बल में 4 बिट होते हैं।
- बाइट - यह डेटा को मापने की मौलिक इकाई है। इसमें 8 बिट होते हैं अर्थात 1 बाइट 8 बिट के बराबर होते हैं। इस प्रकार एक बाइट 2^8 या 256 मानों का प्रतिनिधित्व कर सकता है।
- किलोबाइट - एक किलोबाइट में 1024 बाइट्स होते हैं।
- मेगाबाइट - एक मेगाबाइट में 1024 किलोबाइट होते हैं।
- गीगाबाइट - एक गीगाबाइट में 1024 मेगाबाइट होता है।
- टेराबाइट - एक टेराबाइट में 1024 गीगाबाइट होते हैं।
- पेटाबाइट - एक पेटाबाइट में 1024 टेराबाइट होते हैं।
इसे भी देखें - 👇
कंप्यूटर का परिचय
कंप्यूटर में कौन कौन से पार्टस होते हैं और इनका क्या काम है?
कंप्यूटर का इतिहास क्या है?
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ
कंप्यूटर के प्रकार क्या हैं?
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली क्या हैं?
कंप्यूटर के मूल भागों का नाम
स्टोरेज डिवाईस क्या है एवं कंप्यूटर मेमोरी क्या है?
हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर क्या है?
सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है?
कंप्यूटर वायरस क्या है?
एंटी-वायरस क्या होता है?
0 टिप्पणियाँ