Header Ads Widget

कंप्यूटर के मूल भागों का नाम – Basic parts of Computer System

कंप्यूटर के मूल भागों का नाम – Basic parts of Computer

जैसा की आपको पता ही है कि आज का दौर कंप्यूटर का ही दौर है। बिना कंप्यूटर के आज के समय की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मगर दोस्तों क्या आपको पता है कि जैसे एक इंसान का शरीर कई सारे अंगों का एक समूह है। इन्हीं अंगों की मदद से वह अपने सारे कार्यों को सुगमता एवं सटीकता से पूरा कर पाता है, ठीक उसी प्रकार से कम्प्यूटर के भी कई सारे अंग होते हैं, जिससे वह दिए गए निर्देशों को कुशलतापूर्वक पूरा कर पाने में सक्षम हो पाता है। यहाँ हमलोग उन कम्प्यूटर के मूल भागों का नाम (Basic Parts of Computer) एवं उनके कार्यों को जानेंगे, जिसके बिना एक कम्प्यूटर सिस्टम की कल्पना नहीं की जा सकती है। आईए जानते हैं -

कंप्यूटर के मूल भागों का नाम – Basic parts of Computer

    ·    प्रोसेसर –  Processor
    ·    मदर बोर्ड – Mother Board
    ·    मेमोरी – Memory
    ·    स्टोरेज डिवाइस - Storage Device
    ·    इनपुट डिवाइस - Input Device
    ·    आउटपुट डिवाइस - 
Output Device


1. प्रोसेसर : यह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से प्राप्त निर्देशों को निष्पादित करता है।

2. मदर बोर्ड : यह वह भाग है जो कंप्यूटर के अन्य सभी भागों या घटकों को एकसाथ जोड़ता है।

3. मेमोरी : यह सीपीयू और स्टोरेज के बीच डेटा ट्रांसफर के लिए प्राथमिक (Primary) मेमोरी है। जैसे - रैम

4. स्टोरेज डिवाइस : यह भाग कम्प्यूटर के सभी प्रोग्राम और  डेटा को स्थायी रूप से संग्रहीत करता है। जैसे - हार्डडिस्क, फ्लैश ड्राईव

5. इनपुट डिवाइस : प्रोसेसिंग के उद्देश्य से कच्चे डेटा को इनपुट करने के लिए कंप्यूटर में जिन उपकरणों का उपयोग किया जाता है, उन्हें इनपुट डिवाइस कहा जाता है। जैसे - कीबोर्ड, माउस आदि

6. आउटपुट डिवाइस : आउटपुट डिवाइस एक उपकरण है जो प्रोसेसिंग के पश्चात् प्राप्त सूचना यूजर के सामने प्रस्तुत करता है। जैसे - मोनीटर, स्पीकर, प्रिन्टर आदि   


👇 इसे भी देखें -

कंप्यूटर का परिचय
कंप्यूटर में कौन कौन से पार्टस होते हैं और इनका क्या काम है? 
कंप्यूटर का इतिहास क्या है?
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ 
कंप्यूटर के प्रकार क्या हैं?
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली क्या हैं?
स्टोरेज डिवाईस क्या है एवं कंप्यूटर मेमोरी क्या है
मेमोरी यूनिट क्या है?
हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर क्या है?
सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है?
कंप्यूटर वायरस क्या है?
एंटी-वायरस क्या होता है?
कंप्यूटर के फायदे और नुकसान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ