Header Ads Widget

कंप्यूटर के फायदे और नुकसान - Advantage and Disadvantage of Computer in Hindi

कम्प्यूटर के फायदे और नुकसान - Advantage and Disadvantage of Computer

कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या हैं?

Advantages and Disadvantages of Computer in Hindi 

दोस्तों जैसा कि जानते हैं कि कम्प्यूटर एक प्रोग्राम किया हुआ एक ऐसी मशीन है, जो दिए गए निर्देशों के अनुसार विशिष्ट कार्यों को करने और उच्च गति से परिणाम उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। यह एक ऐसी मशीन है जो कठिन से कठिन अंकगणितीय एवं विभिन्न तार्किक समस्याओं को इंसानों की तुलना में तेजी से और सटीक तरीके से हल कर सकती है। आज के समय में यह सभी तरह के डेटा को प्रोसेस कर सकती है, उन डेटा को स्टोर और पुनः प्राप्त कर सकती है। 

आज के आधुनिक युग में हर क्षेत्र में कम्प्यूटर का उपयोग हो रहा है, जैसे व्यक्तिगत, बैंकिग, रेलवे, चिकित्सा, व्यवसाय एवं वैज्ञानिक अनुसंधान इत्यादि। इस मशीन ने मानव जीवन को बहुत आसान बना दिया है। परन्तु जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक वैसे ही कम्प्यूटर के फायदे और नुकसान  दोनों होते हैं। आईए जानते हैं –


कम्प्यूटर के फायदे / लाभ -

Advantage / Benefitsof Computer


  • मल्टीटास्किंग  (Multitasking) - यह कंप्यूटर के मुख्य लाभों में से एक है। यह एक ही समय में कई सारे कार्यों को एक साथ बहुत ही सुगमता के साथ कर सकता है। 
  • तेज गति (Speed) - यह कुछ सेकंड के भीतर संख्यात्मक एवं तार्किक समस्याओं को हल निकाल सकता है। इसकी अविश्वसनीय गति ने मानव को अपना कार्य कुछ सेकंड में पूरा करने में सक्षम बनाया है।
  • भंडारण (Storage) - यह विशाल डाटा को कम जगह में स्टोर कर सकता है, जिसे कभी भी कुछ मिनटों में प्राप्त किया जा सकता है।
  • कार्य की शुद्धता (Accuracy) - कंप्यूटर के लाभों में से एक यह है कि न केवल गणना बल्कि किसी भी दिए गए कार्य को बहुत ही सटीकता के साथ करता है, जिससे हमें सटीक एवं शुद्ध परिणाम प्राप्त होता है। 
  • इंटरनेट (Internet) - इंटरनेट के माध्यम से हम घर बैठे कई सारे काम ऑनलाईन माध्यम से कर सकते हैं, जिससे हमारा समय और धन दोनों की बचत होती है।

 

▶ कम्प्यूटर से नुकसान / हानि -

Harm/Disadvantage  of Computer


  • साइबर अपराध - साइबर अपराध से तात्पर्य है कि अगर इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता नहीं बरती जाए तो आपके कंप्यूटर से हैकरों द्वारा धोखाधड़ी कर आपके पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स, निजी डेटा या जानकारी चुराकर आपको आर्थिक नुकसान पहुँचाया जा सकता है। आजकल इस तरह के मामले काफी सुनने को मिलते हैं। 
  • रोजगार के अवसर में कमी – कम्प्युटर से कई सारे काम एक साथ मिनटों में पूरे किए जा सकते हैं, जिससे श्रमशक्ति की कम आवश्यकता पड़ती है। जिससे रोजगार के अवसर कम हो जाते हैं।
  • स्वास्थ्य की समस्या – कम्प्यूटर पर कई घण्टों तक लगातार काम करने से हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। जैसे - आँखों की समस्या, गर्दन एवं सर दर्द की समस्या इत्यादि। कम्प्यूटर पर काम करने वालों में शारीरिक श्रम/गतिविधियाँ भी घट गई है, इससे भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


इसे भी जरूर देखें -

👉 कंप्यूटर का परिचय
👉 कंप्यूटर में कौन कौन से पार्टस होते हैं और इनका क्या काम है? 
👉 कंप्यूटर का इतिहास क्या है?
👉 कंप्यूटर की पीढ़ियाँ 
👉 कंप्यूटर के प्रकार क्या हैं?
👉 कंप्यूटर की कार्य प्रणाली क्या हैं?
👉 कंप्यूटर के मूल भागों का नाम 
👉 स्टोरेज डिवाईस क्या है एवं कंप्यूटर मेमोरी क्या है? 
👉 मेमोरी यूनिट क्या है?
👉 हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर क्या है?
👉 सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है?
👉 कंप्यूटर वायरस क्या है?
👉 एंटी-वायरस क्या होता है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ